ललमटिया में आरओ वाटर प्लांट खराब, ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
ललमटिया में आरओ वाटर प्लांट खराब, ग्रामीण परेशान

तीन वर्षों से शुद्ध पेयजल की समस्या, नहीं हो रही मरम्मत

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के प्रभावित क्षेत्र ललमटिया में निर्मित आरओ वाटर प्लांट खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगभग तीन वर्ष पूर्व परियोजना प्रबंधन द्वारा वाटर प्लांट का निर्माण कराया गया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन क्षेत्रीय महाप्रबंधक आर.सी. महापात्रा ने किया था. उस समय प्रबंधन ने ग्रामीणों को समुचित पीने का पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. कई महीनों से वाटर प्लांट तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है. करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित प्लांट निर्माण से ही तकनीकी खराबी का शिकार था. ईसीएल के सिविल विभाग की उदासीनता और कथित भ्रष्टाचार के कारण मरम्मत नहीं हो पा रही है. ग्रामीण फारूक अंसारी, सलामत अंसारी, राधिका देवी, डोली देवी ने बताया कि वाटर प्लांट बंद होने से पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है और उन्हें पानी खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने अपने कीमती जमीन देकर परियोजना के लिए सहयोग किया था और आरआर पॉलिसी के तहत प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना परियोजना प्रबंधन की जिम्मेदारी है. यूनियन नेता रामजी साह ने कहा कि वाटर प्लांट की मरम्मत तुरंत कर इसे चालू किया जाये, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके. इस बीच इंजीनियर दिलीप कुमार माली से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola