मानिकपुर में बागवानी सखियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Updated at : 10 Mar 2026 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
मानिकपुर में बागवानी सखियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिरसा हरित ग्राम योजना के तकनीकी और प्रबंधन पहलुओं पर विस्तृत सत्र

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर संकुल संगठन कार्यालय, भगैया में पलाश (जेएसएलपीएस) के सहयोग से बागवानी सखियों के लिए दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का संचालन एफटीसी मो. शमीम अख्तर द्वारा किया गया. प्रखंड की सभी 16 पंचायतों की बागवानी सखियों एवं आजीविका कैडरों ने सक्रिय रूप से प्रशिक्षण में भाग लिया. कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी और स्टाफ भी उपस्थित थे. प्रशिक्षण के पहले दिन बिरसा हरित ग्राम योजना से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी. इसमें बागवानी सखी एवं अन्य हितधारकों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा की गयी. आम बागवानी के लिए लाभुक चयन, बागों का चयन, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चरण, गड्ढा खुदाई, पौधा रोपण, पौधों की देखभाल और योजना की निगरानी से संबंधित तकनीकी जानकारी साझा की गयी. प्रतिभागियों को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा एंट्री और एमआईएस प्रणाली के उपयोग की जानकारी भी दी गयी. दूसरे दिन बागवानी सखियों को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से एमआईएस एंट्री करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना के क्रियान्वयन में मनरेगा की भूमिका और इसके माध्यम से कार्यों के संचालन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बागवानी सखियों को तकनीकी और प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था. कार्यक्रम में बीपीएम प्रेम प्रकाश, एफटीसी शमीम अख्तर, कल्याणी कुमारी, दिवाकर मंडल, डीइओ कौशर अंसारी, कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार, आईएफसी कोऑर्डिनेटर रामचंद्र ठाकुर, सोनी देवी, नीरज कुमार, गुड़िया कुमारी, बीआरपी फैयाज अहमद, उर्मिला देवी, पुष्पा कुमारी, दीनबंधु मंडल सहित बागवानी सखियां मनीषा कुमारी, संजीता देवी, दुलारी देवी, अरुणा देवी, कल्याणी कुमारी, नीलू कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola