छात्रों को ट्रैफिक नियमों के पालन की दी गयी जानकारी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा छात्र-छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण लापरवाही एवं यातायात नियमों की अनदेखी है. अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी. एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़े हादसों से बचा जा सकता है. साथ ही उन्होंने छात्रों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की. थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि पुलिस विभाग लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चला रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभ से ही जागरूकता उत्पन्न करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola