मेघी गांव में पुलिस-जन संवाद, ग्रामीणों से समस्याएं साझा करने की अपील

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

-पुलिस पब्लिक संबंध मजबूत करने को लेकर चला जागरूकता अभियान

विज्ञापन

बोआरीजोर थाना पुलिस ने अचानक मेघी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया और उन्हें पुलिस-जन संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से जागरूक किया. थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है. कहा कि पुलिस जनता की सेवक है और ग्रामीण अपनी समस्याएं बिना किसी झिझक के पुलिस को बतायें. पुलिस हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी, क्योंकि समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से नशा से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि नशा न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार को भी संकट में डाल देता है. साथ ही उन्होंने अंधविश्वास से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को अपने हाथ में न लें. थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने बोआरीजोर हाई स्कूल में छात्रों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा एवं कानून के प्रति जागरूक किया. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने माता-पिता को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करायें. इस दौरान उन्होंने छात्रों को साइबर ठगी, मानव तस्करी, बाल विवाह तथा गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हेमलाल हांसदा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola