हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

गोड्डा में अगले 72 घंटे मौसम का अलर्ट

विज्ञापन

गोड्डा जिले के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों का विशेष बुलेटिन जारी किया है. आसमान में छाये बादल और बदलती हवाओं के कारण गोड्डा सहित उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. केवीके गोड्डा के मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. दोपहर या शाम के समय मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस अवधि में 4-6 किमी/घंटा की रफ्तार से अगले दो दिन पूरब से हवा चलेगी और उसके बाद पश्चिमी हवा बहने की संभावना है. गोड्डा का अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें. विशेष रूप से पेड़ों के नीचे शरण न लें. गर्जना शुरू होते ही सुरक्षित स्थान या पक्के मकानों में चले जायें. खराब मौसम के दौरान बिजली के उपकरणों का प्लग निकाल दें. मोबाइल का उपयोग कम करें.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola