चंडीचक मोड़ के पास पंझरार ग्राम जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 11:34 PM
सड़क के उखड़े चिप्स और गड्ढों से दुर्घटना की आशंका, आवाजाही प्रभावित
पथरगामा प्रखंड के चंडीचक मोड़ के आगे पंझरार ग्राम जाने वाली पक्की सड़क कई जगह जर्जर स्थिति में नजर आ रही है. सड़क के कई हिस्सों की परतें उखड़ चुकी हैं, जिससे बड़े-छोटे गड्ढों की कतारें बनी हुई हैं. सड़क पर लगे चिप्स बाहर बिखरे हुए हैं, जो वाहनों के चक्कों से उड़कर अक्सर राहगीरों को चोटिल कर देते हैं. रात के अंधेरे में बाइक सवार इन गड्ढों का शिकार हो जाते हैं. जानकारी के अनुसार, यह सड़क करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व बनी थी, लेकिन अब जगह-जगह इसकी हालत खराब हो गयी है. यह सड़क पंझरार के साथ-साथ घाट कुराबा, झिकटिया, चौरा, वंशीपुर, जमनीकोला, बसंतराय समेत दर्जनों गांवों को जोड़ती है. इन गांवों के लोग इस सड़क का उपयोग अपने आवागमन के लिए नियमित रूप से करते हैं. चौरा गांव के संजय प्रकाश कर्ण, घाट कुराबा के रविकांत, रंजन, उत्तम, अशोक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवाजाही सुगम हो सके और दुर्घटना की संभावनाएं कम हों.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










