राजमहल कोल परियोजना में क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक ने संभाला पदभार
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 11:26 PM
परियोजना के अधिकारी एवं यूनियन नेताओं ने किया स्वागत
राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय में नव नियुक्त क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक मनोज इमानुएल टुडू ने पदभार ग्रहण किया. परियोजना के कर्मचारी एवं यूनियन नेता डॉ. राधेश्याम चौधरी तथा परियोजना के अधिकारी एआर रहमान ने नव नियुक्त पदाधिकारी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मनोज इमानुएल टुडू ने बताया कि वे इससे पूर्व दुमका के कोयला खनन क्षेत्र में कार्यरत थे और राजमहल कोल परियोजना के क्षेत्र से परिचित हैं. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजमहल परियोजना के विस्तार पर कार्य करना और क्षेत्र के रैयत एवं ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है. उन्होंने यह भी कहा कि कोयला कंपनी केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाती है. इस संदर्भ में जिला प्रशासन, यूनियन नेताओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से समन्वित रूप से कार्य किया जाएगा. राजमहल परियोजना अपने सीएसआर फंड से क्षेत्र में अनेक विकास कार्य भी संचालित करती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










