अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन काटने के दिये निर्देश

कार्यक्रमों की निगरानी हेतु ऑनलाइन वीडियो कॉल कर संस्थान में सुनिश्चित होगी उपस्थिति
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सभी सीएचओ, एएनएम एवं समस्त सहिया साथी के साथ अप्रैल माह 2024 से जनवरी 2025 तक सभी दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित प्राप्त रिपोर्ट एवं लक्ष्य की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने बैठक में अनुपस्थित सभी सीएचओ एवं एएनएम को चिन्हित कर स्पष्टीकरण व अगले आदेश तक वेतन, मानदेय को अवरोध करने हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही प्रतिदिन नियमित समय सारणी एवं ड्रेस कोड में सभी स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य संस्थान में ड्यूटी का निर्वाहन करेंगे. संस्थान में पहुंचकर शुरुआती एवं अंतिम समयानुसार जीपीएस युक्त फोटो अपने ऑफिशियल व्हाट्सप्प ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आपकी सतत निगरानी एवं समुदाय के अंतिम आदमी तक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया जा सके. बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार द्वारा नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, परिवार कल्याण कार्यक्रम, प्रसव पूर्व जांच जैसे अनेकों कार्यक्रमों की समीक्षा कर कार्य में सुधार लाने हेतु निर्देश दिया गया. एमओआइसी डॉ रमेश कुमार द्वारा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक एवं संचलित सभी कार्यक्रमों की निगरानी हेतु ऑनलाइन वीडियो कॉल कर संस्थान में उपस्थिति एवं समय-समय पर संस्थान में विजिट कर भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये. प्रखंड समीक्षा बैठक में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार, लिपिक मनोज कुमार, प्रखंड लेखा लिपिक ममता कुमारी, प्रखंड डेटा प्रबंधक तरेश हेंब्रम, बीटीटी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




