योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 11:31 PM
ठाकुरगंगटी में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शुक्रवार को प्रखंड सभागार कक्ष में बीडीओ विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में मनरेगा समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. बीडीओ ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए सभी उपस्थित कर्मियों से योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है. पशु शेड, आम बागवानी एवं दीदीबाड़ी योजना को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध रूप से कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि आम बागवानी योजना के तहत प्रखंड को 101 एकड़ भूमि पर पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे शीघ्र पूरा करना है. साथ ही अबुआ आवास योजना को भी प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने और डिमांड अपलोड करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र भ्रमण कर योजना की वास्तविक स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराये. सहायक व कनीय अभियंताओं को बिना स्थल निरीक्षण रिपोर्ट देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.बैठक में बीपीओ बेंजामिन हासदाक, सहायक अभियंता मरगूब अहमद, कनीय अभियंता हेमंत टुडू, निरंजन कुमार, अनूप कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










