मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 11:36 PM
ललमटिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
ललमटिया थाना क्षेत्र के पियाराम गांव निवासी मधु लोहार (30 वर्ष) को पुलिस ने मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपी मधु लोहार के खिलाफ कांड संख्या 74/25 के तहत मारपीट का मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










