राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र से 15 टन अवैध कोयला जब्त
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 11:31 PM
ललमटिया पुलिस एवं ईसीएल सुरक्षा बल की संयुक्त छापेमारी
राजमहल कोल परियोजना के अंतर्गत हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र में बलिया से डुमरिया सड़क के कद्दू टोला गांव के पास से 15 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है. परियोजना के सिक्योरिटी पदाधिकारी इंद्रदेव टुडू ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के आधार पर ललमटिया पुलिस एवं ईसीएल की सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर यह कोयला बरामद किया. जब्त कोयले को ट्रैक्टर के माध्यम से ईसीएल के जिम्मेदार विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने कहा कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील किया है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखी जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










