छोटा कैथिया गांव जानेवाली सड़क पर पैदल चलना भी दूभर

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 11:49 PM

विज्ञापन

पक्की सड़क से नहीं जुड़ पायी दो सौ की आबादी

विज्ञापन

महागामा. महागामा प्रखंड क्षेत्र की घाट गम्हरिया पंचायत अंतर्गत छोटा कैथिया गांव तक सड़क न बनने के कारण ग्रामीण वर्षों से गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं. नूनाजोर मुख्य सड़क से कैथिया तक नहर किनारे सड़क निर्माण अब तक नहीं हुआ है, जिससे गांव की लगभग 200 से अधिक आबादी को रोजाना कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है. स्थानीय ग्रामीण सोमलाल हांसदा, नरेश मुर्मू, संतलाल किस्कू, संजय हांसदा, राकेश मुर्मू और दिनेश मरांडी ने बताया कि बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं. सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाती है, तो उसे खटिया पर टांगकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है. साइकिल या बाइक से गुजरना तो दूर, पैदल रास्ता तय करना भी ग्रामीणों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के स्कूल जाने से लेकर बीमारों को अस्पताल ले जाने तक हर बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और बारिश के दिनों में वे मजबूरी में घरों से निकलने से कतराते हैं. उनका कहना है कि यदि नूनाजोर से कैथिया आदिवासी गांव तक सड़क बन जाए, तो उनकी यह बड़ी समस्या दूर हो जाएगी. सड़क बनने से गांव के लोग मुख्य सड़क से जुड़ पाएंगे और आपात स्थितियों में समय पर इलाज व अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी. ग्रामीणों ने अनुमंडल प्रशासन से तत्काल पहल करते हुए कैथिया गांव तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola