सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 26 Aug 2025 11:20 PM

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी क्षेत्र में महिलाओं ने सोलह शृंगार कर की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

मंगलवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में तीज पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने नेम-निष्ठा और श्रद्धा के साथ व्रत रखा. महिलाओं ने चौबीस घंटे का निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की. क्षेत्र के दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर सहित अन्य पूजा स्थलों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. व्रती महिलाओं ने पारंपरिक सोलह शृंगार कर, नये वस्त्र धारण कर फल, फूल व श्रृंगार सामग्री से सुसज्जित पूजा की डलियां लेकर मंदिरों और घरों में विधिपूर्वक पूजन किया. नवविवाहिताओं में विशेष उत्साह देखा गया. तीज कथा का वाचन पंडितों द्वारा अमृतवाणी के माध्यम से कराया गया. बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर भी चहल-पहल रही. शाम को मंदिरों में भजन-आरती का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने पूरे भाव से भाग लिया. तीज का यह पर्व पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola