रामनगर में बंद घर का ताला काटकर चोरों ने की सबमर्सिबल चोरी

Updated at : 26 Feb 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
रामनगर में बंद घर का ताला काटकर चोरों ने की सबमर्सिबल चोरी

घर बंद कर पैतृक गांव गया था सपरिवार

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर के समीप चोरों ने बंद घर में चोरी की है. चोरों ने बंद घर का ताला काटकर समानों की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार घर की मालकिन संगीता देवी अपने पैतृक गांव लुकलुकी गयी थी. तभी चोरों ने बंद घर को देखकर निशाना बनाया और बंद ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने किचन में रखे गैस सिलिंडर, बर्तन सहित सबमर्सिबल की भी चोरी कर ली है. सबमर्सिबल के समीप भी लोहे के चेन से बांधा हुआ था, जिसको भी चोरों ने काट दिया. बुधवार को जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो चोरी की घटना को देखा. इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी है. नगर थाना की पुलिस ने आवेदन देने को कहा है.

इसी माह दो मंदिरों व रौतारा मुहल्ले में भी हो चुकी है चोरी

शहर में इन दिनों चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है. हाल ही में शहर में एक ही दिन हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर में दान पेटी की रकम को चोरों ने उड़ा लिया, जिसका अता-पता पुलिस नहीं लगा पायी है. वहीं एक दिन के अंतराल पर ही रौतारा चौक के शिक्षक के घर से भी चोरी कर ली गयी थी. इसका भी पता अब तक नहीं चल पाया है. चोरी की बढ़ रही घटनाओं में नशेड़ी ग्रुप शामिल है. नशे की लत पड़ चुके लड़कों द्वारा आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस पर किसी का शिकंजा नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola