परियोजना को जमीन देने के लिए सहमत हुए पहाड़पुर मौजा के रैयत
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 11:25 PM
राजमहल कोल परियोजना के विस्तार को लेकर ग्राम सभा आयोजित
बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में शुक्रवार को राजमहल कोल परियोजना से प्रभावित पहाड़पुर मौजा के ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता सीओ केदारनाथ सिंह ने की. सीओ ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार इस ग्राम सभा का आयोजन किया गया है. डीसी द्वारा ग्राम सभा को संपन्न कराने हेतु एक समिति का गठन भी किया गया है. ग्राम सभा में पहाड़पुर मौजा के कुल 12 जमाबंदी रैयतों की वंशावली ग्रामीणों की सहमति से तैयार की गयी. इसमें जमाबंदी संख्या 3, 4, 6, 7, 17, 20, 22 एवं 8 का अंश शामिल है. शेष रैयतों की वंशावली भी आगामी ग्राम सभाओं के माध्यम से तैयार की जाएगी. सीओ ने कहा कि राजमहल कोल परियोजना पिछले 50 वर्षों से कोयला खनन का कार्य कर रही है और परियोजना प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु कई कार्य भी किये गये हैं. उन्होंने बताया कि परियोजना विस्तार के लिए जमीन की आवश्यकता है, जिसमें ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है. परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक ने बताया कि कंपनी द्वारा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के तहत प्रभावित ग्रामीणों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. प्राइवेट कंपनी के अधिकारी जटाशंकर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से परियोजना के विस्तार में गति आयी है. ग्राम सभा के दौरान सीआई पंकज सिंह, राजस्व कर्मचारी संझला हांसदा, गजेंद्र बास्की, परियोजना अधिकारी आरके सिंह, भीसी सिंह, बाबूलाल मरांडी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। ग्राम सभा शांतिपूर्ण व सहमति के वातावरण में संपन्न हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










