गोड्डा में अपराधियों ने मुखिया को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Mar 2024 12:50 PM
गोड्डा में बड़ी कल्याणी पंचायत के मुखिया को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
गोड्डा : गोड्डा जिले के मुफ्ती थाना क्षेत्र में बड़ी कल्याणी पंचायत के मुखिया कुंदन वैद्य को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. हेलमेट की वजह से गोली नीचे की ठुड्डी से लगकर निकल गई. फिलहाल वह सदर अस्पताल में इलाजरत है. मामले को लेकर गोड्डा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. सीडीपीओ एवं डीएसपी ने घायल मुखिया का बयान ले लिया है. हालांकि किस वजह से उनपर गोली चली इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
Also Read: गोड्डा जिले में नौ नये थाना प्रभारियों का एसपी ने किया पदस्थापन, जानें कौन से थाना प्रभारी कहां गए
घटना के पीछे बिचौलियों का हो सकता है हाथ
जब मुखिया से इस संबंध में बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि घटना के पीछे बिचौलियों का हाथ हो सकता है. वे अबुआ आवास और पेंशन योजना में अपनी भागीदारी चाहते हैं. इसे लेकर कुछ दिन पूर्व उन्हें धमकी भी मिली थी. मुखिया कुंदन कुमार ने प्रशासन से अपील की है कि वे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को सही ढंग से संचालित करने में उनकी मदद करें.
एसडीओपी बोले- मामले की जारी है छानबीन
मुखिया कुंदन कुमार कहते हैं कि मैंने कुछ दिन पूर्व आमजनों को जागरुक किया था कि वे किसी को रिश्वत न दें न ही किसी बिचौलिये के झांसे में आयें. इस वजह से वे लोग उनसे खफा थे और बदला लेने के उद्देश्य से उन्होंने मुझ पर गोली चलायी. वहीं घटना को लेकर जब एसडीओपी से बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










