पहले टेंट में होती थी मां की पूजा, अब बन गया है भव्य मंदिर

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 11:51 PM

विज्ञापन

लोगांय में दुर्गापूजा का 14वां वर्ष, तैयारी में जुटे कमेटी सदस्य व ग्रामीण

विज्ञापन

पथरगामा. प्रखंड की रानीपुर पंचायत अंतर्गत श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर, लोगांय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी धूमधामपूर्वक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जायेगी. सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के आधार पर दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारियाँ यहां जोर-शोर से की जा रही हैं. पूजा समिति की ओर से तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं. मालूम हो कि लोगांय दुर्गा मंदिर में इस वर्ष दुर्गा पूजा का 14वां वर्ष है. वर्ष 2011 में पहली बार दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा का शुभारंभ किया गया था. उस समय टेंट पंडाल लगाकर पूजा आयोजित की गई थी. बाद में दुर्गा मंदिर का भवन निर्माण किया गया. पूजा समिति के अध्यक्ष रामावतार मेहरा, सचिव कुलदीप मेहरा और कोषाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि दुर्गा मेला के अवसर पर मंदिर परिसर में डांडिया का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा डे-नाइट क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाएगा. 22 सितंबर को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. पूजा का संपूर्ण कार्य बंदनवार गांव के पंडित यशवंत बाजपेई द्वारा संपन्न कराया जायेगा. पूजा को लेकर फिलहाल टेंट और पंडाल लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. लोगांय दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. मंदिर में लोगांय के अलावा बंदनवार, पड़ूवा, केरवार, धोपडीहा समेत अन्य गांवों के श्रद्धालु भी मत्था टेकने आते हैं. बताते चलें कि दुर्गा पूजा को लेकर एक सप्ताह पूर्व से ही बाजार में चहल-पहल तेज हो चुकी है. लोग कपड़ों की दुकानों में सस्ते, महंगे और सभी रेंज के रंग-बिरंगे वस्त्रों की खरीदारी में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola