प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ दुर्गा पूजा एवं मेला

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 11:29 PM

विज्ञापन

मोरडीहा में दुर्गा प्रतिमा का विधिवत विसर्जन, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा एवं मेले का समापन हो गया. लोग माता को नम आंखों से विदाई देते हुए भावुक हो उठे. प्रखंड के मोरडीहा गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का अंतिम विधिवत विसर्जन किया गया. इससे पहले प्रतिमा को पूरे गांव में घुमाया गया और लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाकर माता का स्वागत किया. प्रतिमा का विसर्जन गांव के मंदिर के बगल में स्थित तालाब में किया गया. बीडीओ विजय कुमार मंडल एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने इस दौरान कड़ी निगरानी रखी. थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि विसर्जन के समय महिला पुलिस बल के साथ पुलिस बल तैनात था और स्वयं भी मौके पर निगरानी कर रहे थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा विसर्जन के बाद रविवार की संध्या में पूजा और शांति भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग भाग लेते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola