कस्तूरिया में पुआल के टाल में लगी आग

Updated at : 17 Feb 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरिया में पुआल के टाल में लगी आग

नुकसान का किया जा रहा आकलन

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के कस्तूरिया में सोमवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे पुआल के टाल में आग लग गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने से सुखदेव यादव के पुआल का टाल जलकर बर्बाद हो गया. इसके साथ ही चावल, गेहूं भी आग से नष्ट हुआ है. आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. पीड़ित के मुताबिक अचानक पुआल के टाल से धुंआ उठना शुरू हुआ, जो देखते ही देखते आग की लपटों में तब्दील हो गया. आसपास के लोगों की नजर पुआल से उठते आग की लपट पर पड़ी, जिसके बाद लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने पथरगामा सीओ कोकिला कुमारी व थाना प्रभारी मनोहर कुमार को आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही पदाधिकारियों ने दमकल वाहन को कस्तूरिया भेजा, लेकिन तब तक पुआल का टाल जलकर स्वाहा हो चुका था. इस दौरान थाना प्रभारी मनोहर कुमार की अगुआई में सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार दलबल के साथ कस्तूरिया पहुंचे. पीड़ित ने बताया कि फिलहाल आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है. इसके बाद अंचल कार्यालय को घटना की लिखित जानकारी दी जाएगी. इस संबंध में पूछे जाने पर पथरगामा सीओ कोकिला कुमारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद ही आगे का कार्य बढ़ाया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola