बिजली चोरी का भंडाफोड़, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 25 Jul 2025 9:47 PM

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लीलादह गांव में रंगेहाथ पकड़ा गया

विज्ञापन

पोडै़याहाट थाना क्षेत्र के लीलादह गांव में बिजली चोरी के मामले में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें अशोक पंडित, कांग्रेस पंडित, गुलाब रामानी, आनंद यादव, रघु यादव, रामरूप यादव एवं श्रवण मंडल शामिल हैं. बताया गया है कि ये सभी आरोपी बिजली पोल की तार से टोका लगाकर एवं मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली की आपूर्ति ले रहे थे. बिजली विभाग की टीम द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान इन्हें रंगेहाथ पकड़ा गया. विद्युत कनीय अभियंता के लिखित आवेदन पर पोडैयाहाट थाना में कांड संख्या 98/25 के तहत भारतीय बिजली अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के अनुरोध पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola