बुढनाजोर बेलदांग मैदान में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 11:38 PM
पोड़ैयाहाट की भाई-भाई टीम बनी विजेता व महागामा की मुर्मू ब्रदर्स टीम रहीं उपविजेता
छाता मेला के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के बुढनाजोर बेलडांगा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. फाइनल मुकाबला भाई-भाई टीम पोड़ैयाहाट और मुर्मू ब्रदर्स टीम महगामा के बीच खेला गया, जिसमें भाई-भाई टीम ने 1–0 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच का उद्घाटन कांग्रेस नेता अजीत महात्मा, विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा और स्थानीय मुखिया अमर यादव ने संयुक्त रूप से किया. विजेता टीम को 30,000 रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 20,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी. मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि फुटबॉल संथाल परगना की सांस्कृतिक पहचान है और यहां के आदिवासी समाज ने इसे जीवित रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यक्रम में टूर्नामेंट सचिव तलाल मुर्मू, कप्तान पावल मुर्मू, आनंद मुर्मू, संयोजक अभय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. टूर्नामेंट का आयोजन सफल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










