नवनियुक्त सिविल सर्जन का एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 01 Jul 2025 11:49 PM

विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का मिला आश्वासन, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

विज्ञापन

गोड्डा जिले के नवनियुक्त प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा का मंगलवार को एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ द्वारा सम्मान किया गया. इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं से सिविल सर्जन को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि गोड्डा जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है और उन्हें विश्वास है कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. इस मौके पर संघ के अन्य पदाधिकारियों ने एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को भी सिविल सर्जन के समक्ष रखा और समाधान की मांग की. सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि एमपीडब्ल्यू कर्मियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएंगे. इस सम्मान समारोह में संघ के सक्रिय सदस्य संजय कुमार ठाकुर, सुमन मरांडी, मुजफ्फर अशफ़ाक और वसीम अकरम उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola