एनएसयूआई ने चलाया वोट चोरी के खिलाफ किया जागरूक

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 13 Aug 2025 11:12 PM

विज्ञापन

जनता से राहुल गांधी के आंदोलन को समर्थन देने की अपील

विज्ञापन

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में बुधवार को महागामा में वोट चोरी के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाये और लोगों से राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ आंदोलन को समर्थन देने की अपील की. जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा कि वोट चोरी, एक व्यक्ति एक वोट के लोकतांत्रिक मूल सिद्धांत पर सीधा हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी मतदाता सूची के माध्यम से चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस गंभीर मामले पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की चुप्पी सवाल खड़े करती है. उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि मतदाता सूची को सार्वजनिक कर उसे डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाये, ताकि आम जनता और राजनीतिक दल स्वतंत्र रूप से उसका ऑडिट कर सकें. कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील किया कि वे 9650003420 पर मिस्ड कॉल देकर इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें और लोकतंत्र की रक्षा में अपनी भूमिका निभायें. इस अवसर पर एनएसयूआई के राहुल, मनीष, फैजल, अजहर, सोनू, इनामुल, उमर अंसारी, सुमित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola