तेज रफ्तार बाइक के धक्के से बच्ची घायल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 11 Aug 2025 11:14 PM

विज्ञापन

सड़क पार करते समय हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट

विज्ञापन

पथरगामा-महागामा मुख्य मार्ग पर स्थित एनएच फोरलेन के कसियातरी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 12 वर्षीय पायल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. पायल कसियातरी निवासी मुकेश महतो की पुत्री है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पायल आलू और कुछ घरेलू सामान लेकर सड़क पार कर रही थी, तभी महागामा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पायल के सिर पर गहरी चोट आयी है. परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्ची को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान सिर पर पांच टांके लगाये. चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है. हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है, जिसका इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola