लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन : एसपी

Updated:
विज्ञापन
लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन : एसपी

अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनसंपर्क सुधार के लिए गश्ती बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर बोआरीजोर प्रभाग कार्यालय, ललमटिया का निरीक्षण एसपी ने किया. इस दौरान उन्होंने ललमटिया थाना और बोआरीजोर थाना के सभी अभिलेखों की बारिकी से जांच की और निर्देश दिये कि सभी लंबित मामलों का जल्द निष्पादन किया जाये. एसपी ने अपराध पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने, पुलिस-जनसंपर्क सुधारने और जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण में सफलता प्राप्त करने पर जोर दिया. उन्होंने इंस्पेक्टर कार्यालय के लिए नए भवन के निर्माण की संभावना पर भी बात की. मौके पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार, बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव और अन्य पुलिस बल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola