सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विवेक दत्ता

Updated:
विज्ञापन
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विवेक दत्ता

गोड्डा में विवेक दत्ता ने महागामा प्रखंड में संभाला कल्याण पदाधिकारी का पद

विज्ञापन

जिले के महागामा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को नये प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विवेक दत्ता ने अपना प्रभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण समारोह में बीडीओ सोनाराम हांसदा ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. प्रभार ग्रहण के बाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विवेक दत्ता ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं अन्य वंचित समुदायों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी तत्परता और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola