रोजेदारों ने दुआ के साथ खोला रोजा, एकता और भाईचारे का संदेश

Updated:
विज्ञापन
रोजेदारों ने दुआ के साथ खोला रोजा, एकता और भाईचारे का संदेश

हनवारा में महागामा रेफरल अस्पताल में रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

विज्ञापन

महागामा रेफरल अस्पताल परिसर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी खालिद अंजुम के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, कर्मचारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, पकौड़ी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गयी. अजान होते ही रोजेदारों ने दुआ के साथ रोजा खोला और देश की तरक्की, समाज में अमन-चैन और सभी लोगों की खुशहाली की दुआ की. मौके पर उपस्थित चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और मानवता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि अस्पताल केवल इलाज का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का माध्यम भी है. इफ्तार कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दकी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिनहाजुल हक, मुन्ना राजा, शोएब अहमद, अजमेर, नौशेरवां आदिल और मो तसनीम भी शामिल हुए.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola