मेहरमा में रसोई गैस की किल्लत से आमजन परेशान

Updated:
विज्ञापन
मेहरमा में रसोई गैस की किल्लत से आमजन परेशान

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण गैस की कीमत बढ़ी, बुकिंग और डिलीवरी में हो रही देरी

विज्ञापन

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब मेहरमा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिल रहा है. जहां लोग आठ दिन पहले रसोई गैस 910 रुपए 50 पैसे में खरीदते थे, वहीं आज 970 रुपये 50 पैसे में उपलब्ध हो रही है. ग्राहकों का कहना है कि यदि सामान समय पर उपलब्ध हो जाये तो कीमत मायने नहीं रखती, लेकिन वर्तमान में गैस की किल्लत इतनी बढ़ गयी है कि बुकिंग कॉल करने पर ओटीपी अगले दिन आता है और 25 दिन के भीतर सिलिंडर मिलता है. आठ दिन पहले गैस बुकिंग पर आधे से एक घंटे के अंदर सिलिंडर घर तक पहुंच जाता था. मेहरमा स्थित पल्लवी गैस एजेंसी के मालिक ब्रजकिशोर कुमार ने बताया कि ईरान-इजराइल युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है. पहले महीने में 11 गाड़ियां गैस आती थीं, लेकिन अब महीने में सिर्फ तीन गाड़ियां ही मिल रही हैं. गैस किल्लत के कारण ग्राहकों को बुकिंग कॉल करने पर अगले दिन ओटीपी मिल रहा है. एजेंसी के मालिक ने यह भी बताया कि पहले ग्राहक साल में 12 सिलिंडर लेने पर ही सब्सिडी प्राप्त करते थे, जबकि अब साल में 12 से अधिक सिलिंडर लेने पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती थी. हालांकि, क्षेत्र में अभी तक पेट्रोल और डीजल की किल्लत नहीं देखी गयी है, लेकिन वाहन चालक अपने वाहनों की टंकी में 150 रुपये का तेल भरवा कर कुछ दिन तक गाड़ी चलाने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola