गोड्डा के वार्ड 20 में चापाकल खराब, बच्चों और ग्रामीणों के लिए पेयजल संकट

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा के वार्ड 20 में चापाकल खराब, बच्चों और ग्रामीणों के लिए पेयजल संकट

प्राथमिक विद्यालय के सामने वर्षों से खड़ा चापाकल नहीं हुआ दुरूस्त

विज्ञापन

गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20, कदवा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने लगा चापाकल कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है. इस कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि यह चापाकल न केवल वार्डवासियों, बल्कि विद्यालय के बच्चों के लिए भी मुख्य जल स्रोत था. लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह उपयोग लायक नहीं है. चापाकल खराब होने से ग्रामीण और बच्चे पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से तुरंत मरम्मत करने की मांग की है. उनका कहना है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी शुरू होने वाली है. यदि समय रहते चापाकल ठीक नहीं कराया गया, तो मुहल्लेवासी और स्कूल के बच्चों की परेशानी और बढ़ जाएगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola