महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर मंदिरों का रंग-रोगन शुरू

Updated at : 17 Feb 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर मंदिरों का रंग-रोगन शुरू

लाइटिंग के साथ निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर महागामा के विभिन्न शिवालयों में रंग-रोगन के साथ साफ-सफाई शुरू हो गयी है. महागामा के आसपास व मुख्य काॅलोनी ऊर्जानगर के मंदिरों की व्यवस्था व पूजा, शिव बारात से लेकर लोगों के महाप्रसाद वितरण आदि की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. महागामा प्रखंड व थाना के सामने स्थित महादेव मंदिर के साथ ऊर्जानगर के शिवमंदिर व महागामा के महादेवबथान शिव मंदिर में करीब सप्ताह भर से रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है. कार्य लगभग पूरा हो गया है. बताया गया कि ऊर्जानगर शिव मंदिर व थाना के सामने के मंदिर में शिवरात्रि के दिन लाइटिंग के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. पूरे क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ-साथ फूलों से सजाया जायेगा. संगीतमय कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola