बेटी को जिंदा जलाया, गंभीर

Published at :06 Nov 2015 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी को जिंदा जलाया, गंभीर

महगामा के कस्बा गांव की घटना बचाने में पिता का भी हाथ झुलसा महगामा : पैसा देने से इंकार करने पर महगामा के कस्बा गांव में गुरुवार को पिता ने अपनी पुत्री को जिंदा जलाने का प्रयास किया. इस घटना में पिता व पुत्री दोनों गंभीर रूप से झुलस गये. दोनों को महगामा रेफरल अस्पताल […]

विज्ञापन

महगामा के कस्बा गांव की घटना

बचाने में पिता का भी हाथ झुलसा

महगामा : पैसा देने से इंकार करने पर महगामा के कस्बा गांव में गुरुवार को पिता ने अपनी पुत्री को जिंदा जलाने का प्रयास किया. इस घटना में पिता व पुत्री दोनों गंभीर रूप से झुलस गये. दोनों को महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया और प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया. कस्बा गांव निवासी मो अब्बास बेरोजगार है.

उसकी पुत्री बीबी शबनम उसी के घर में रहती है और दोनों का गुजर बसर शबनम के पति की कमाई से होती है. गुरुवार को मो अब्बास ने शबनम से पैसे की मांग कर रहा था. उसने पैसे देने से इंकार दिया.

इससे गुस्साए अब्बास से किरोसिन छिडककर शबनम को आग लगा दिया. जब वह जलने लगी तो पिता ने बचाये जाने का भी प्रयास किया. इस क्रम में पिता-पुत्री दोनों झुलस गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन फानन में महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया. डा जे पी भगत ने बताया कि शबनम 60 प्रतिशत तक झुलस गयी है. अब्बास का दायां हाथ झुलस गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola