कर्मियों ने सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति ली शपथ

Published by :SANJEET KUMAR
Published at :28 Apr 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
कर्मियों ने सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति ली शपथ

राजमहल कोल परियोजना में सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के पास सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना के महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने कोल इंडिया का झंडा फहराकर किया. महाप्रबंधक सतीश मुरारी ने कहा कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा जितनी आवश्यक है, उतनी ही स्वास्थ्य की भी आवश्यकता है. उन्होंने कर्मियों को यह निर्देश दिया कि स्वास्थ्य पर ध्यान न देने से खनन कार्य निष्ठापूर्वक नहीं किया जा सकता. उन्होंने जीरो दुर्घटना का लक्ष्य अपनाकर कार्य करने के महत्व पर भी जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान परियोजना के पदाधिकारी और कर्मियों ने सुरक्षा प्रतिज्ञा पत्र पढ़कर शपथ ली. शपथ में कर्मियों ने अपने खान सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतिक पर्यावरण, कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित करने का संकल्प लिया. उन्होंने संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने और दुर्घटना एवं बीमारी की रोकथाम, सामाजिक कल्याण, विकास और पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने का भी आश्वासन दिया. इस अवसर पर खनन मैनेजर ओपी चौधरी, सुरक्षा पदाधिकारी पीके यादव, रामानंद प्रसाद, एनके सिन्हा, दिवाकर सिंह, राम सुंदर महतो, शीतल यादव, आशुतोष कुमार, संतलाल लोहार, मुनाजिर हुसैन, करीम अंसारी, अमल कुमार, सुनील पंडित, एसएस मरांडी, सुजान लोहार, पवन कुमार और मुन्ना महतो सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola