प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा

Published at :06 Jul 2015 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा

बसंतराय : बसंतराय प्रखंड के अबुल कलाम आजाद महाविद्यालय में रमजान माह पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र के दर्जनों रोजेदारों के अलावा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने शिरकत की. मगरीब की अजान के बाद रोजेदारों ने रोजा खोल कर अल्लाह पाक के बारगाह में हाथ उठा कर दुआ मांगी. इस दौरान […]

विज्ञापन

बसंतराय : बसंतराय प्रखंड के अबुल कलाम आजाद महाविद्यालय में रमजान माह पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र के दर्जनों रोजेदारों के अलावा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने शिरकत की. मगरीब की अजान के बाद रोजेदारों ने रोजा खोल कर अल्लाह पाक के बारगाह में हाथ उठा कर दुआ मांगी.

इस दौरान पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने प्रेस वार्ता भी कहा. कहा कि देश में योग हो, स्वच्छता अभियान हो या रक्षाबंधन पर्व हो, इसमें मोदी जी को सिखाने की जरूरत नहीं है. हर कोई इन सभी चीजों को समझता है.

बड़े लोगों को योगा करना बहुत जरूरी है, जो एसी में रहता हो उसे योगा करना बहुत जरूरी है. इन सभी बातों में मोदी जी को राय देने की जरूरत नहीं है. श्री अंसारी ने कहा कि देश में 73 प्रतिशत लोग रोज आठ घंटा योगा करते हैं. अल्पसंख्यक समुदाय में 50 प्रतिशत लोग पांचों वक्त की नमाज पढ़ते हैं. नमाज पढ़ने से भी लोगों का स्वस्थ ठीक रहता है.

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रूस्तम अली, बिहार के बांका जिला के कांग्रेस उपाध्यक्ष मो परवेज आलम, मो अख्तर आलम, मो आलमगीर आलम, मो हातिम, मो इरफान आलम, मोहसीन कमर, मो इकराम आलम,फारूख रिसम्भी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola