हनवरा के परसा गांव के डीलर की मनमानी आयी सामने

Published at :28 Jun 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
हनवरा के परसा गांव के डीलर की मनमानी आयी सामने

हनवारा : महगामा प्रखंड के परसा गांव में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार जनवितरण प्रणाली दुकानदार ने बीपीएल परिवारों को बांटने के लिये 34 क्विंटल अनाज का उठाव कर लिया, लेकिन गरीबों के बीच अनाज नहीं बांटा. पंचायत सेवक से मामले की जानकारी मिलने के […]

विज्ञापन
हनवारा : महगामा प्रखंड के परसा गांव में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार जनवितरण प्रणाली दुकानदार ने बीपीएल परिवारों को बांटने के लिये 34 क्विंटल अनाज का उठाव कर लिया, लेकिन गरीबों के बीच अनाज नहीं बांटा. पंचायत सेवक से मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ उदय कुमार मामले की जांच करने गांव के दुकान पहुंचे. लेकिन इसके पूर्व ही डीलर दुकान बंद कर फरार हो गया.
बीडीओ ने कार्रवाई को लेकर डीसी को पत्र प्रेषित कर मामले की पूरी जानकारी दे दी है. जानकारी के अनुसार परसा गांव के डीलर तजीमुद्दीन अंसारी को बीपीएल तथा अंत्योदय परिवार के बीच अनाज वितरण करना था. 23 जून को दुकानदार ने 34 क्विंटल चावल का उठाव कर लिया था. 25 जून को अनाज बांटने की तिथि निर्धारित थी. बावजूद अनाज नहीं बांटा गया.
पंचायत सेवक ने की रिपोर्ट
पंचायत सेवक राजेंद्र मंडल ने चावल नहीं बांटने की जानकारी बीडीओ को दी. सूचना पर बीडीओ ने शुक्रवार को परसा जा कर दुकान की जांच की. सूचना से पहले दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया. बीडीओ श्री कुमार ने एजीएम से चावल उठाव की जानकारी लेने के बाद मामले में सत्यता पायी.
39 लाभुकों में नहीं बंटा अनाज
बीडीओ ने मामले को लेकर डीसी को कार्रवाई के लिये रिपोर्ट भेजी है. जिसमें बताया गया है कि बीपीएल के 89 लाभुक तथा अंत्योदय के 39 लाभुकों को डीलर द्वारा चावल नहीं बांटा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola