एटीएम नंबर लेकर उड़ाये छह हजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : वदांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकचिया निवासी अफरोज आलम से एटीएम का नंबर लेकर बैंक खाते से छह हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. श्री आलम ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति के नंबर 7547808574 ने फोन किया. उसने आपने आप को बैंक कर्मी बताया और एटीएम […]
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट : वदांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकचिया निवासी अफरोज आलम से एटीएम का नंबर लेकर बैंक खाते से छह हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. श्री आलम ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति के नंबर 7547808574 ने फोन किया. उसने आपने आप को बैंक कर्मी बताया और एटीएम का पिन नंबर मांगा.
विश्वास कर पिन नंबर उसे फोन पर दे दिया. कुछ देर पर उसके मोबाइल पर छह हजार रुपये की निकासी करने का एसएमएस आया. इसको लेकर श्री आलम ने एसबीआइ शाखा प्रबंधक पोड़ैयाहाट को सूचना दी. प्रबंधक ने श्री आलम को इसकी थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










