गोड्डा मंडल कारा के बंदी को हुआ कालाजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2015 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

तीन और मरीज अस्पताल में भरती, कालाजार का कहर जारी डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा व डॉ डीके ठाकुर ने कालाजार की पुष्टी की गोड्डा : गोड्डा मंडल कारा में विचाराधीन बंदी प्रभू यादव (32) को कालाजार की चपेट में आ गया है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा व डॉ डीके ठाकुर द्वारा […]
विज्ञापन
तीन और मरीज अस्पताल में भरती, कालाजार का कहर जारी
डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा व डॉ डीके ठाकुर ने कालाजार की पुष्टी की
गोड्डा : गोड्डा मंडल कारा में विचाराधीन बंदी प्रभू यादव (32) को कालाजार की चपेट में आ गया है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा व डॉ डीके ठाकुर द्वारा बंदी का जांचों परांत कालाजार होने की पुष्टि की गयी है. बुधवार को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भरती कर बंदी का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है. चिकित्सकों की सलाह पर वार्ड प्रभारी जवाहर प्रसाद ने 59 केजी वेट वाले बंदी को एंबी जॉन दवा स्लाइन के माध्यम चढ़ाया गया.
श्री प्रसाद ने बताया कि बंदी को पहली बार कालाजार हुआ है. इसलिए केवल दवा की एक डोज बंदी को दी जा रही है. वहीं, मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के चासंर गांव के विजय सोरेन (35) को कालाजार की चपेट में आ गया है. डॉ डीके ठाकुर की देखरेख में श्री सोरेन का भी इलाज शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










