ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल

Published at :22 Jun 2015 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल

बसंतराय : बसंतराय थना के सुस्ती पंचायत के जहाजकित्ता गांव के मोड़ के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से 30 वर्षीय मजदूर महेंद्र यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना में अन्य दो मजदूर घायल हुए है. घायलों को इलाज के लिये गोड्डा भेजा गया है. ट्रैक्टर बहियार से मिट्टी […]

विज्ञापन
बसंतराय : बसंतराय थना के सुस्ती पंचायत के जहाजकित्ता गांव के मोड़ के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से 30 वर्षीय मजदूर महेंद्र यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना में अन्य दो मजदूर घायल हुए है. घायलों को इलाज के लिये गोड्डा भेजा गया है. ट्रैक्टर बहियार से मिट्टी अनलोड कर वापस लौट रहा था. इस दौरान जहाजकित्ता गांव के मोड़ के पास ट्रैक्टर पलट गया.
इस दुर्घटना में महेंद्र यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुबोध कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस दौरान मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी के समक्ष मुआवजे की मांग की. इस घटना में अन्य दो मजदूर मेघु यादव व कदो यादव घायल हुए है. ट्रैक्टर चालक जहाजकित्ता गांव का ही विजय यादव वमालिक जमनी कोला गांव निवासी दिनेश यादव है, और दोनों फरार है.पत्नी व परिजनों का रो कर बुरा हाल
घटना के बाद मृतक की पत्नी व परिजनों का रोकर बुरा हाल है. उसके दो बच्चे तीन साल के सत्यम व एक वर्ष का शिवम है. दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया है. परिवार में केवल महेंद्र यादव ही कमाने वाला था, जिसपर परिवार का संपूर्ण दायित्व था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola