अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : निरोग रहने के लिए करें योग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2015 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जिले में धूमधाम से मनाया गया. गोड्डा शहर के गांधी मैदान में योग कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की गयी थी. रविवार को अहले सुबह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारी संख्या में लोग गांधी मैदान में पहुंच कर योग कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान जिले के […]
विज्ञापन
गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जिले में धूमधाम से मनाया गया. गोड्डा शहर के गांधी मैदान में योग कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की गयी थी. रविवार को अहले सुबह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारी संख्या में लोग गांधी मैदान में पहुंच कर योग कार्यक्रम में भाग लिया.
इस दौरान जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व स्कूली बच्चे, शिक्षक, सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के लोगों ने योग किया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे से ही हुई. योग प्रशिक्षक सह पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी मनोज कुमार टुड्डू व महिला योग प्रभारी रेणू कुमारी ने मुख्य स्थल पर बनाये गये मंच से योगाभ्यास कराया व योग विद्या की जानकारी उपस्थित लोगों को दी. वहीं पुलिस लाइन में भी योग दिवस को धूमधाम से मनाया गया. पुलिस लाइन में योग गुरु की मौजूदगी में पुलिस कप्तान संजीव कुमार के साथ डीएसपी मुख्यालय अजित कुमार, एसडीपीओ अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर व अलग-अलग थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर सहित एसएसबी के इंस्पेक्टर समीर सेन सहित सैकड़ों पुलिस बलों ने योगाभ्यास कर योग की जानकारी ली.
मेहरमा प्रखंड परिसर में योग गुरु संजय कुमार पोद्दार ने प्रखंड के पदाधिकारियों, प्रखंडकर्मियों व स्कूली बच्चों को योग की शिक्षा दी. जुटे लोगों को योगाभ्यास कराकर योग के महत्व की जानकारी दी. इस अवसर पर बीडीओ राजीव कुमार सहित, डॉ पंकज कुमार राय के अलावे स्कू ली बच्चों ने भी योगाभ्यास किया.
वहीं बोआरीजोर में योग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के योग कर योग की विद्या सिखायी गयी. बोआरीजोर के हाई स्कूल प्रांगण में योगाभ्यास कराया गया. कार्यक्रम में बोरियो विधायक ताला मंराडी सहित बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी, प्रमुख सावित्री किस्कू, पंचायत के कर्मी व सिदो कान्हू विद्यालय के कर्मियों ने योग विद्या की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










