फरार प्रेमी युगल जसीडीह में मिले

Published at :19 Jun 2015 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
फरार प्रेमी युगल जसीडीह में मिले

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर भतडीहा मुहल्ले से अपह्रत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. गुरुवार को गुप्त सूचना पर जसीडीह बस स्टैंड से गोड्डा नगर थाना की पुलिस ने युगल प्रेमी को बरामद कर गोड्डा लायी. नगर थाना के एएसआइ अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपित चंदन कुमार […]

विज्ञापन
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर भतडीहा मुहल्ले से अपह्रत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. गुरुवार को गुप्त सूचना पर जसीडीह बस स्टैंड से गोड्डा नगर थाना की पुलिस ने युगल प्रेमी को बरामद कर गोड्डा लायी. नगर थाना के एएसआइ अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपित चंदन कुमार को हिरासत लिया गया है. नाबालिक लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
दोनों पड़ोसी थे
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार नगर भतडीहा से नौ दिन पूर्व 14 वर्षीय लड़की को शादी की नियत से चंदन कुमार भगा ले गया था. इस मामले में सूचक नाबालिक की मां भानू देवी ने नाबालिक बेटी के अपहरण का मामला नगर थाना कांड संख्या 423/15 के तहत दर्ज कराया था. आरोपित चंदन कुमार जो नाबालिग के घर के सामने वाले घर में ही रहता है. उसका प्रेम प्रसंग तीन वर्षो से नाबालिक के साथ चल रहा था.
गोड्डा कोर्ट में 164 के तहत आज होगा बयान
प्रेमी युगल को जसीडीह बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया है. नाबालिक का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. शुक्रवार को नाबालिक को गोड्डा कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जायेगा.
– अंजनी कुमार, एएसआइ नगर थाना गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola