दिखा चांद, आज से रमजान शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : गुरुवार की शाम चांद का दीदार होते ही मुसलमानों की ओर से रमजान पर्व की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मुसलमानों द्वारा दिन में रोजा रखा जायेगा. रात में तराबी की नमाज अदा की जायेगी. माह-ए- रमजान के मुबारक महीने में मुसलिम अकीदतमंदो द्वारा अल्लाह पाक व मोहम्मद सल्लाहो अलैह व सल्लम […]
विज्ञापन
गोड्डा : गुरुवार की शाम चांद का दीदार होते ही मुसलमानों की ओर से रमजान पर्व की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मुसलमानों द्वारा दिन में रोजा रखा जायेगा. रात में तराबी की नमाज अदा की जायेगी.
माह-ए- रमजान के मुबारक महीने में मुसलिम अकीदतमंदो द्वारा अल्लाह पाक व मोहम्मद सल्लाहो अलैह व सल्लम की इबादत की जायेगी. बरकतों वाले इस माह में हर मुसलमान पांच वक्त की नमाज पढ़ने के साथ-साथ कुरान-ए-पाक की तिलावत करते हैं. शहर के जामा मसजिद में रमजान मुबारक को लेकर गुरुवार को ऐसा की नमाज के बाद तराबी की नमाज अदा की गयी.
पेश इमाम मौलाना आजाद मिसवाही ने तराबी की नमाज अदा करायी. इधर, गुरुवार की संध्या चांद दिखाई दिए जाने पर शहर के चपरासी मुहल्ले, न्यू मार्केट मुहल्ले, असनबनी मुहल्ले, रौशन बाग मुहल्ले, गुलजारबाग मुहल्ले, फसिया डंगाल मुहल्ले, असनबनी नीचे टोला आदि स्थानों में युवाओं ने पटाखा छोड़ कर माह-ए- रमजान का जोरदार इस्तकबाल किया. इस दफा रमजान का रोजा का समय अवधि काफी लंबे समय का होने जा रहा है. ऐसा संयोग काफी वर्षो के बाद आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










