एक घायल, चालक वाहन छोड़ फरार

Published at :17 Jun 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
एक घायल, चालक वाहन छोड़ फरार

पथरगामा के खैरबनी मोड़ के पास पिकअप वाहन पलटा पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरगामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर खैरबनी गांव के पास मंगलवार को गोड्डा से मिर्जाचौकी जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढा में पलट गया. इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. वाहन के गड्ढा में गिर जाने […]

विज्ञापन
पथरगामा के खैरबनी मोड़ के पास पिकअप वाहन पलटा
पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरगामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर खैरबनी गांव के पास मंगलवार को गोड्डा से मिर्जाचौकी जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढा में पलट गया. इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. वाहन के गड्ढा में गिर जाने के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक नशे में धुत साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी गड्ढा में पलट गया.
क्या है मामला
खैरबनी के पास दिन के वक्त पिकअप वाहन संख्या जेएच 10वाई 2753 गोड्डा से मिर्जाचौकी जा रही थी. इस दौरान सामने से साइकिल पर सवार नशे में धुत साइकिल चालक अचानक सड़क पर आ गया साइकिल सवार को बचाने के क्रम में वाहन पास के गड्ढा में पलटी मार दिया. वाहन के पलटते ही चालक मनोज कुमार वाहन छोड़ कर फरार हो गया.
इस दौरान साइकिल चालक भी आनन-फानन में साइकिल छोड़ कर भाग निकला. जबकि पिकअप पर सवार कुमार धुबबी के रहने वाले मो ताहिर दुघर्टना में जख्मी हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल ताहिर को पथरगामा अस्पताल में भरती कराया. पुलिस ने पिकअप वाहन व साइकिल को कबजे में ले लिया है. पिकअप वाहन में कुछ मशीन लोड था जिसकी पड़ताल थाना प्रभारी संत फ्रांसिस तिर्की द्वारा की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola