वज्रपात से महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत के भेड़ा गांव में सोमवार को वज्रपात से 32 वर्षीय महिला कुशमी देवी की मौत हो गयी. जबकि दो बच्चियां झटका लगने से बेहोश हो गयीं. बच्चियों में खुशबू कुमारी (10 वर्ष) व तारा कुमारी (5 वर्ष) हैं. घटना के समय गांव के लोग अपने-अपने घरों में […]
विज्ञापन
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत के भेड़ा गांव में सोमवार को वज्रपात से 32 वर्षीय महिला कुशमी देवी की मौत हो गयी. जबकि दो बच्चियां झटका लगने से बेहोश हो गयीं. बच्चियों में खुशबू कुमारी (10 वर्ष) व तारा कुमारी (5 वर्ष) हैं. घटना के समय गांव के लोग अपने-अपने घरों में थे.
बहियार में वज्रपात की बात सुन कर ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गये. ग्रामीणों ने ही महिला के पति ज्ञाने दास को घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों ने ही दोनों बच्चियों को होश में लाने के लिये पानी का छिड़काव किया. उसके बाद शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका अपने पीछे चार बच्चों में गौतम कुमार, आशा कुमारी, चमेली कुमारी, सीमा कुमारी को छोड़ गयी है. पति ज्ञाने दास दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. मामले की जानकारी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










