खड़ी हाइवा में मारी ठोकर खलासी की मौत

मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के विरामचक गांव के समीप एक हाइवा चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरे हाइवा में टक्कर मार दी. जिसमें खलासी मो अफरोज रेहान (21 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विरामचक गांव के पास एक कोयला से लदा हाइवा खड़ा था. इसी क्रम में ललमटिया से कोयला लोड […]
मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के विरामचक गांव के समीप एक हाइवा चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरे हाइवा में टक्कर मार दी. जिसमें खलासी मो अफरोज रेहान (21 वर्ष) की मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार विरामचक गांव के पास एक कोयला से लदा हाइवा खड़ा था. इसी क्रम में ललमटिया से कोयला लोड कर पीरपैंती की ओर जा रहे एक अन्य हाइवा ने खड़ी हाइवा में पीछे से ठोकर मार दी. चालकों ने बताया कि अफरोज अपने घर का एकेला कमाऊ लड़का था. दुर्घटना में उसकी मौत होने से अब घर वालों को परेशानी होगी. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अफरोज के वृद्ध पिता मो हारुण व छोटे भाई मो सरफराज, मो कौशर तथा परिजन विरामचक पहुंचे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










