एलक्ष्डी लाइट से जगमायेगा शहर

Published at :14 Jun 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
एलक्ष्डी लाइट से जगमायेगा शहर

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा नागरिक सुविधा में नपं को मिला 60 लाख का आवंटन, अब नगरवासी अपनी शिकायतों को शिकायत पंजी में दर्ज कर सकेंगे गोड्डा : दो माह बाद शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में […]

विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा
नागरिक सुविधा में नपं को मिला 60 लाख का आवंटन, अब नगरवासी अपनी शिकायतों को शिकायत पंजी में दर्ज कर सकेंगे
गोड्डा : दो माह बाद शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वार्ड प्रतिनिधियों की ओर से नगर क्षेत्र के कई अहम मुद्दों को प्रमुखता उठाया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आंनद जी, नगर अघ्यक्ष श्री सिंह व वार्ड प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे.
बैठक में मुख्य रूप से शहर के सौंदर्यीकरण के अलावा पेयजल संकट जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया गया. नपं को कर संग्रह करने को लेकर पदाधिकारी व सदस्यों की ओर से रणनीति तय कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. नपं सदस्यों की ओर से नगर क्षेत्र में पेयजल की विकराल समस्या को प्रमुखता से रखते हुए नगर क्षेत्र में खराब पड़े चपानलों को ठीक कराने के अलावा नये चापानलों के अधिष्ठापन का मामला उठाया गया.
साथ ही सदस्यों की ओर से शहरी क्षेत्र के सौंर्दीकरण सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर स्कूल बस स्टॉप बनाने की सहमति प्रदान की गयी. भागलपुर रोड में बीएसएनएल के दायें व बायें व आदि मुख्य स्थानों पर जगह चिह्न्ति कर स्कूल बस स्टॉप बनाये जाने पर सहमति बनी. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि शहर के चार-पांच स्थानों पर जहां से मेन पाइप लाइन गुजरा है. वहां पर स्टैंड पोस्ट लगाने से शहर वासियों को जल भरने में सुविधा होगी. इस बात पर सदस्यों ने सहमति जतायी.
सदस्यों ने कहा कि नपं के दुकान मद में दुकानदारों के लाखों रुपये बकाया होने से नपं दिवालिया हो गया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि एस ड्राइव चलाकर नपं बकाया वसूल करेगा.
शहरवासी यहां कर सकते हैं शिकायत
सदस्यों ने बताया कि नपं कार्यालय में नगर वासी अपनी शिकायतों को शिकायत पंजी में दर्ज करेंगे. नपं के फोन 06422-223695 संख्या पर भी नगर वासी समस्याओं को रख सकते है. इस दौरान वेणू चौबे, नैना झा, पिंकी देवी, रजिया खातून, कमली मुमरू,सज्जन झा, रितेश मंडल, संजीव गुप्ता, शंभु झा, तालिब अंसारी, शत्रुघ्न प्रसाद गंधर्व, भाष्कर,सुमन के अलावा अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
उठाया पेजलापूर्ति योजना का मामला
नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने मुख्य रूप से शहरी पेयजलापूर्ति योजना के मामले को रखा. इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि पहले हुए टेंडर को रद्द कर दिया गया है. सरकार के पास रि-टेंडर की प्रक्रिया में है.
नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकार की चिट्ठी नपं को मिली है, इसके तहत शहर के सभी चौक चौराहों के अलावा महापुरुषों के स्थल के सौंर्दीकरण कार्य करना है. इस दिशा में भी नपं को कार्य तेज करने की आवश्यकता है. ताकि नगर क्षेत्र खुबसुरत बन सके
नपं को मिला 60 लाख का आवंटन
सदस्यों द्वारा पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नपं को नागरिक सुविधा में कुल 60 लाख का आवंटन प्राप्त हुआ है. पहले फेज में सबसे पहले शहरी क्षेत्र की लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त किया जायेगा. एलक्ष्डी लाइट से शहर जगमगायेगा. एक माह के अंदर पूर्व से लगे सभी पीली लाइट को हटा कर एलक्ष्डी लाइट लगाने का निर्देश सरकार द्वारा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola