नक्सली बंद के दौरान हथियारबंद दस्ते ने दिया घटना को अंजाम, क्रशर प्लांट पर हमला दो करोड़ की मशीन फूंकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

हथियारबंद दस्ते ने दिया घटना को अंजाम आइपीसी का क्रशर, दो पोकलेन, हाइवा व पे-लोडर को जलाया पोड़ैयाहाट/गोड्डा : गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना के ठाकुरनहान पंचायत के सिमराकोल गांव स्थित आइपीसी नामक क्रशर प्लांट में गुरुवार की देर रात डेढ़ दर्जन की संख्या में हथियारबंद दस्ते ने हमला कर करीब दो करोड़ की मशीन को […]
विज्ञापन
हथियारबंद दस्ते ने दिया घटना को अंजाम
आइपीसी का क्रशर, दो पोकलेन, हाइवा व पे-लोडर को जलाया
पोड़ैयाहाट/गोड्डा : गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना के ठाकुरनहान पंचायत के सिमराकोल गांव स्थित आइपीसी नामक क्रशर प्लांट में गुरुवार की देर रात डेढ़ दर्जन की संख्या में हथियारबंद दस्ते ने हमला कर करीब दो करोड़ की मशीन को जला डाला. अपराधियों ने क्रशर मशीन, दो पोकलेन, हाइवा व पे-लोडर में आग लगा दी. घटना की जानकारी प्लांट कर्मियों ने देर रात करीब तीन बजे पुलिस को दी. हंसडीहा व पोड़ैयाहाट थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गोड्डा एसपी देवेंद्र ठाकुर भी गांव पहुंच कर कर्मियों से पूछताछ की.
प्लांटकर्मी सोये थे, तभी हुआ हमला : गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे के क्रशर के केबीन मैनेजर, मुंशी सहित 10 की संख्या में कर्मी सोये थे. तभी करीब 15 से 20 की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने रेस्ट हाउस को चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद कर्मी संजय सिंह को बंधक बना लिया. कर्मियों में काजल नारायण दे, बच्चन राय, दिलीप महतो, संजय गोरांय तथा मोतीलाल तथा मैनेजर मोहन लाल को एक कमरे में बंद कर दिया.
कर्मी नवीन कुमार भगत ने बताया कि एक साथ इतने लोगों को देखकर सभी दहशत में थे. उनके पास से तीन मोबाइल तथा पास में रखे पैसे को छीनने के बाद पास रखे डीजल के ड्रम में कंबल तथा कपड़ा के टुकड़े को भिंगाकर एक-एक मशीन में आग लगा दी.
नौ में से पांच क्रशर को जलाया
क्रशर के समीप कुल नौ मशीन में से पांच को जला डाला. एक पे लोडर, दो पोक लेन, एक हाइवा तथा एक जेरेटर को जलाने के बाद भाग निकला. इसके बाद मोतीलाल ठाकुर नामक कर्मी का हाथ तोड़ने के बाद पूरब की ओर चोरबटिया गांव की ओर निकल गया.
पहले भी मांगी गयी थी लेवी
क्रशर के मालिक जितेश राजपाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रात के वक्त नकाबपोश व्यक्ति ने कर्मियों को धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की मांग की थी. साथ ही क्रशर के मालिक के नंबर की मांग की थी. इस बात की जानकारी हंसडीहा थाना को फोन पर दी गयी थी.
पोडैयाहाट थाना पहुंचने के बाद पहले पीओ मानने से किया इनकार (बॉक्स) पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी अरविंद सिंह दिन के करीब आठ बजे घटना स्थल पर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद घटना स्थल को देखने के बाद पीओ को थाना क्षेत्र में होने से इनकार किया.
वहीं हंसडीहा थाना प्रभारी अजय कुमार सुवह चार बजे ही दल बल के साथ पहुंचकर इस बात को सपष्ट किया कि घटना स्थल पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में है. पोड़ैयाहाट के थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मुंशी संजय सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
‘‘ पुलिस काम कर रही है ,यह नक्सल गतिविधि नहीं है. अपराध व रंगदारी के लिए हाइवा तथा पोकलेन आदि को जलाया गया है. जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.
-देवेंद्र ठाकुर, एसपी, गोड्डा
‘‘हर हाल में मामला नक्सली से जुड़ा है. पुलिस यह मानने से इनकार कर रही है. अगर व्यवसायियों को सुरक्षा नहीं दी गयी, तो कौन अपनी हानि सह कर काम करेगा.
– जितेश राजपाल, क्रशर मालिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










