साइबर क्राइम की प्राथमिकी दर्ज

Published at :12 Jun 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम की प्राथमिकी दर्ज

पथरगामा : पथरगामा थाना में गुरुवार को साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कराया गया है. पथरगामा निवासी रामशंकर भगत ने कांड संख्या 63/15 के तहत देवघर के पांचोडीह निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा को अभियुक्त बनाया है. श्री भगत ने बताया कि उनके मोबाइल संख्या 8877137084 से फोन कर बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर […]

विज्ञापन
पथरगामा : पथरगामा थाना में गुरुवार को साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कराया गया है. पथरगामा निवासी रामशंकर भगत ने कांड संख्या 63/15 के तहत देवघर के पांचोडीह निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा को अभियुक्त बनाया है. श्री भगत ने बताया कि उनके मोबाइल संख्या 8877137084 से फोन कर बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर के नाम से फोन आया .
उसने एटीएम के लॉक होने की बात कही और पूराने पिन कोड मांगा. उनकी बातों के झांसे में आकर पिन नंबर दे दिया. इसे बाद बैंक खाते से 1500 रुपये, दूसरी बार 2500 रुपये व तीसरी बार 1400 रुपये की निकासी कर ली गयी.
श्री भगत ने कस्टमर केयर से संपर्क कर फोन करने वाले के बारे में जानकारी मांगी, तो फोन करने वाला कोई ब्रांच मैनेजर नहीं बल्कि देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र के पांचोडीह गांव निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा का मोबाइल संख्या 8877137084 निकला. श्री भगत के बयान पर धारा 420, 66 के तहत एफआइआर दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola