29 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

Published at :03 Jun 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
29 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

गोड्डा : सत्र 2015-17 के लिए 11 जून को होने वाले अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र की बिक्री की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गयी. मंगलवार को निर्धारित समय 12 बजे तक कुल 29 अधिवक्ताओं ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. सहायक निर्वाची पदाधिकारी अफसर हसनैन शमशाद ने बताया कि बुधवार को न्यायालय […]

विज्ञापन
गोड्डा : सत्र 2015-17 के लिए 11 जून को होने वाले अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र की बिक्री की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गयी. मंगलवार को निर्धारित समय 12 बजे तक कुल 29 अधिवक्ताओं ने नामांकन प्रपत्र खरीदा.
सहायक निर्वाची पदाधिकारी अफसर हसनैन शमशाद ने बताया कि बुधवार को न्यायालय अवकाश रहने के कारण गुरुवार चार मई व शुक्रवार पांच मई को 12 बजे दिन तक प्रत्याशियों द्वारा भरा नामांकन प्रपत्र स्वीकार किया जायेगा.
धर्मेद्र बने पर्यवेक्षक
मुख्य चुनाव पदाधिकारी रतन कुमार दता, सहायक चुनाव पदाधिकारी प्रीतम कुमार दुबे व अफसर हसनैन ने बताया कि बार काउंसिल झारखंड द्वारा धर्मेद्र नारायण को चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है. पर्यवेक्षक द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश का अनुपालन व नियमावली के अनुसार निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय प्रतिबद्ध है.
किन-किन पदों के लिए बिका नामांकन प्रपत्र
सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रीतम कुमार दुबे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर भी तीन, महासचिव पद के लिए पांच अधिवक्ता सदस्यों द्वारा नामांकन प्रपत्र की खरीद की गयी है.
कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद पर छह ने नामांकन प्रपत्र लिया है. वहीं संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय व आवर्ती संयोजक के लिए दो-दो नामांकन खरीदा गया है. कोषाध्यक्ष व सहायक कोषाध्यक्ष के लिए भी तीन-तीन पर्चे बिके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola