ओके... पंचायत समिति की बैठक संपन्न, बीडीओ ने कहा

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति कम हुई तो होगी कार्रवाईअंचल नाजिर सात दिनों में पदभार नहीं सौंपा तो वेतन पर लगा दी जोयगी रोक : बीडीओअंचल नाजिर पर सेवानिवृत्त चौकीदार रूकमणि से राशि 40 हजार लेने का मामलाजांच में बीडीओ ने आरोप सही पायातस्वीर: 16 बैठक में उपस्थित बीडीओ, प्रमुख, उपप्रमुख व अन्यप्रतिनिधि, मेहरमाप्रखंड […]
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति कम हुई तो होगी कार्रवाईअंचल नाजिर सात दिनों में पदभार नहीं सौंपा तो वेतन पर लगा दी जोयगी रोक : बीडीओअंचल नाजिर पर सेवानिवृत्त चौकीदार रूकमणि से राशि 40 हजार लेने का मामलाजांच में बीडीओ ने आरोप सही पायातस्वीर: 16 बैठक में उपस्थित बीडीओ, प्रमुख, उपप्रमुख व अन्यप्रतिनिधि, मेहरमाप्रखंड के पंचायत समिति सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख शबनम देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि अंचल नाजिर पर सेवानिवृत्त चौकीदार रूकमणि से राशि 40 हजार लिये जाने का मामला सत्य पाया गया है. इस मामले में अंचल नाजिर दिनेश रजक को पदभार दूसरे को दिये जाने की बात कही गयी थी, लेकिन अब तक अंचल नाजिर द्वारा पदभार नहीं दिया गया है. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि सात दिनों के अंदर अंचल नाजिर पदभार नहीं सौंपेंगे तो उनके वेतन पर रोक लगा दी जायेगी. इस दौरान पंस सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की कम उपस्थिति का मामला उठाया गया. बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति कम रहेगी तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी. वहीं पंस सदस्यों द्वारा कहा गया कि गरमी का मौसम है. क्षेत्र में ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी हो रही है. चापानल खराब पड़ा हुआ है. बैठक में पीएचइडी विभाग के पदाधिकारी नदारद रहते हैं. इस हालत में क्षेत्र में पेयजल संकट कैसे दूर की जायेगी. इस दौरान उपप्रमुख मनिंद्र सिंह, पंसस बलराम कुशवाहा, राजेश भगत, रिंकू देवी, अर्चना देवी, नीलम देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










