ओके::बोआरीजोर से 17 वर्षीय किशोर का अपहरण

Published at :27 May 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::बोआरीजोर से 17 वर्षीय किशोर का अपहरण

-अपराधियों ने पिता को फोन कर गांव की फूलो देवी नामक महिला से चार लाख 80 हजार रुपये दिलाने की मांग की– पिता ने थाना में कराया मामला दर्ज–पुलिस जुटी अनुसंधान में तस्वीर: 13 थाना प्रभारी को आवेदन देते युवक के पिता बीरबल मंडलप्रतिनिधि, बोआरीजोरबुधवार को बोआरीजोर थाना में एक किशोर के अपहरण का मामला […]

विज्ञापन

-अपराधियों ने पिता को फोन कर गांव की फूलो देवी नामक महिला से चार लाख 80 हजार रुपये दिलाने की मांग की– पिता ने थाना में कराया मामला दर्ज–पुलिस जुटी अनुसंधान में तस्वीर: 13 थाना प्रभारी को आवेदन देते युवक के पिता बीरबल मंडलप्रतिनिधि, बोआरीजोरबुधवार को बोआरीजोर थाना में एक किशोर के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. प्रखंड के श्रीपुर बाजार निवासी बीरबल मंडल ने अपने 17 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार मंडल के अपहरण की जानकारी बोआरीजोर थाना प्रभारी को दी. बीरबल मंडल ने थाना में आवेदन देकर बताया गया कि छोटा श्रीपुर गांव में फूलो देवी के घर तीन चार दिनों से चार पांच अज्ञात लोग ठहरे हुए थे. 25 मई को शाम साढ़े छह बजे गांव की ही महिला बिंदु देवी व मीरा देवी ने सभी चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ रंजीत मंडल को जाते हुए देखा था. बुधवार को मालदा के दरियाचक से बीरबल मंडल के मोबाइल पर फोन कर अपराधियों ने कहा कि फूलो देवी के पास चार लाख 80 हजार रुपया पाते हैं. फूलो देवी से राशि दिलवा दो तो तुम्हारे बेटे को छोड़ देंगे. अपराधियों ने बीरबल मंडल को फोन कर बताया गया कि फूलो देवी को मजदूर ले जाने के एवज में 4.80 लाख रुपया दिया है. ——————————हर पहलू पर जांच की जा रही है. फूलो देवी नामक महिला गांव से बाहर है. उसे बुलाया जा रहा है. पूछताछ के बाद जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा. -योगेंद्र प्रसाद थाना प्रभारी, बोआरीजोर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola