कैंसर पीड़ित पहाड़िया कुचो को नहीं मिल रहा समुचित इलाज

Published at :27 May 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित पहाड़िया कुचो को नहीं मिल रहा समुचित इलाज

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के चंदना पंचायत अंतर्गत चंदना गांव का कुचो पहाड़िया (40 वर्ष) इलाज के लिए दर-दर की ठोकर खाने को विवश है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्ष से पहाड़िया माउथ कैंसर से जूझ रहा है. सरकारी अस्पतालों के चक्कर काट-काट कर थक चुका पहाड़िया को अब इलाज की चिंता सताने […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के चंदना पंचायत अंतर्गत चंदना गांव का कुचो पहाड़िया (40 वर्ष) इलाज के लिए दर-दर की ठोकर खाने को विवश है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्ष से पहाड़िया माउथ कैंसर से जूझ रहा है.

सरकारी अस्पतालों के चक्कर काट-काट कर थक चुका पहाड़िया को अब इलाज की चिंता सताने लगी है. पहाड़िया ने बताता है कि माउथ कैं सर को दिखाने गोड्डा के सदर अस्पताल सहित सुंदरपहाड़ी सीएचसी गया.

लेकिन इलाज संभव नहीं हो सका. इलाज के अभाव में तिल-तिल मर रहा पहाड़िया को अब मसीहा का इंतजार है. कुचो ने बताया कि माउथ कैं सर होने के कुछ दिनों बाद अपने समुदाय के लोगों ने भी मुंह मोड़ लिया. अब वह चंदना गांव से दूर जोलो पहाड़ पर रह रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola